Dhorimana: 14 जनवरी को जन आक्रोश रैली, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली शामिल होंगे..

धोरीमन्ना में जिला पुनर्गठन के विरोध में चल रहा आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now


पूर्व केबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी के नेतृत्व में 3 जनवरी से जारी धरने के बाद अब 14 जनवरी को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है।
इस जन आक्रोश रैली में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार, सचिन पायलट बुधवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर धोरीमन्ना पहुंचेंगे।
वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मंगलवार रात 8 बजकर 45 मिनट पर मालानी एक्सप्रेस से जयपुर से रवाना होंगे और बुधवार सुबह 6 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में विश्राम के बाद दोपहर 12 बजे वे धोरीमन्ना के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसी तरह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मंगलवार रात 8 बजकर 45 मिनट पर जयपुर से ट्रेन द्वारा रवाना होकर सुबह 6 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे जन आक्रोश रैली में शामिल होने धोरीमन्ना जाएंगे।
गौरतलब है कि गुड़ामालानी और धोरीमन्ना को बाड़मेर जिले से हटाकर बालोतरा जिले में शामिल किए जाने के विरोध में यह धरना लगातार 11 दिनों से जारी है।
पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी लगातार धरना स्थल पर डटे हुए हैं।
इस आंदोलन को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और उसके युवा नेता ताजाराम सियाग का भी समर्थन प्राप्त है।
अब देखना होगा कि जन आक्रोश रैली के बाद यह आंदोलन किस दिशा में आगे बढ़ता है और सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम