बालोतरा में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 51 लाभार्थियों की जांच

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 51 लाभार्थियों की जांच
बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-
बालोतरा। जिला चिकित्सालय, बालोतरा में बुधवार को आयोजित विशेष दिव्यांग शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगजनों की जांच कर प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु आवश्यक प्रक्रियाएँ पूर्ण की गईं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वाकाराम चौधरी ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सताराम भाखर ने 20, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कुमार यादव ने 21 तथा मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. बद्रीनारायण ने 10 दिव्यांगजनों की विस्तृत जांच की। चिकित्सकों ने लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श प्रदान करते हुए दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया से अवगत कराया।
शिविर के माध्यम से कुल 51 दिव्यांगजनों को जांच एवं मार्गदर्शन का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया में सुविधा प्रदान करना तथा उन्हें समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम