मारवाड़ की शान: NSUI की अध्यक्ष पद प्रत्याशी जोस्लिन नंदिता चौधरी – जानिए कौन हैं ये बेटी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मारवाड़ की शेरनी: जोस्लिन चौधरी ने छात्र मुद्दों के दम पर हासिल की DUSU उम्मीदवारी

मारवाड़ की बेटी का दिल्ली में डंका: Joslyn Choudhary ( Insta id – ad_news_live)



नई दिल्लीः नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए Joslyn Nandita Choudhary को बनाया उम्मीदवार… दिल्ली छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से जुड़े NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए Joslyn Nandita Choudhary को उम्मीदवार बनाया है। वहीं राहुल झांसला उपाध्यक्ष पद, कबीर सचिव एवं लवकुश भड़ाना संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में हैं।

File photos: DUSU में NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए जोधपुर की जोसलीन नंदिता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।



कांग्रेस के स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ( NSUI ) ने इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छात्रा को उम्मीदवार बनाया है। DUSU में NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए जोसलीन नंदिता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। DUSU इतिहास की बात करें तो इसमें पिछली बार 2008 में महिला अध्यक्ष चुनी गई थी।

मारवाड़ की शान: NSUI की अध्यक्ष पद प्रत्याशी जोस्लिन नंदिता चौधरी


इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के दौरान काफी गहमागहमी का माहौल है और बुधवार को अंतिम तिथि तक केंद्रीय पैनल के पदों के लिए 82 छात्रों ने नामांकन दाखिल किए। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद 74 नामांकन वैध पाए गए और 08 नामांकन त्रुटियां पूर्ण अवैध के चलते रद्द कर दिए गए।

मारवाड़ की शेरनी: जोस्लिन चौधरी ने छात्र मुद्दों के दम पर हासिल की DUSU उम्मीदवारी AD News Live



आपको बता दें कि DUSU अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 24 छात्रों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस पद के लिए तीन नामांकन त्रुटियां पूर्ण अवैध के चलते खारिज कर दिए गए और 21 को मंजूरी दे दी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए 18 में से 15 उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी गई तथा सचिव पद के लिए कुल 21 आवेदन आए, जिनमें से 20 को वैध घोषित किया गया, जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए 19 में से 17 नामांकन स्वीकार किए गए,02 नामांकन त्रुटियां पूर्ण अवैध के चलते खारिज कर दिए गए

File photos: Joslyn Nandita Choudhary, Pal (Jodhpur)



नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद गुरुवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। DUSU में चुनाव 18 सितंबर 2025 को होंगे और अगले दिन मतगणना होगी। रिकॉर्ड मत लगभग 2.75 लाख छात्र वोट डालने के पात्र हैं। DUSU देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है और इसे पॉलिटिक्स की नर्सरी भी कहा जाता है। DUSU से निकले छात्र छात्राओं ने न केवल स्टूडेंट पॉलिटिक्स की बल्कि देश की सर्वोच्च शिखर तक पहुंचे।

राजस्थान से अरविंद थोरी की रिपोर्ट

File photos: Joslyn Nandita Choudhary
https://x.com/NSUIDelhi/status/1966055106450960568?t=vH5wXjHBuA69X3956YgRhQ&s=19
File photos: Joslyn Choudhary Jodhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम