ग्रामीणों की अपेक्षाओं के सारथी बनने को तैयार गोमाराम सारण – सरपंच चुनाव में दिखेगी नई सोच

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आज गोमाराम सारण के AD News दफ्तर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

गांव से जुड़े मुद्दों पर बातचीत-
गांव की जमीनी समस्याओं और समाधान पर सारण ने विस्तार से चर्चा की।

शिक्षा व्यवस्था
उन्होंने बताया कि राउमावि मंडाला में लगभग 165 विद्यार्थी हैं, लेकिन केवल दो शिक्षक कार्यरत हैं। ऐसे हालात में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना कठिन है।

स्वास्थ्य सुविधा
गांव का उप-स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है। ग्रामीणों को इलाज के लिए 25–25 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

कृषि व बिजली समस्या
मरू गंगा के नज़दीक बसे इस गांव के किसान मेहनती हैं। यदि सरकार किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराए तो करोड़ों रुपये की उपज पैदा की जा सकती है।

पशुपालन
गांव में अधिकतर लोग पशुपालन करते हैं। यदि उन्हें अच्छी नस्ल के पशुओं और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिले तो पशुपालन से गांव समृद्ध हो सकता है।

खेल व युवा
गांव में खेल मैदान की आवश्यकता है, ताकि बच्चे खेलकूद में आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

पानी की समस्या
हर घर नल योजना की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि मरुस्थल के लोग पानी की कीमत भली-भांति जानते हैं। “पानी और खून की वैल्यू हमसे बढ़कर कोई नहीं समझ सकता।”

भविष्य की सोच
गोमाराम सारण युवा, शिक्षित और जमीनी सोच रखने वाले व्यक्ति हैं। वे अगले पंचायती राज चुनाव में अपने गांव से भाग्य आज़माएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की अपेक्षा है कि वे उनके सारथी बनें और इन सभी मुद्दों को मजबूती से उठाएं।

AD News दफ्तर आगमन पर Gomaram Saran का आत्मीय स्वागत..
AD News दफ्तर आगमन पर गोमाराम सारण का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत..
तस्वीर: AD News दफ्तर पधारे Gomaram Saran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम