बाड़मेर: गुड़ामालानी घर के आगे पार्किंग में खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी में लगी आग
गुड़ामालानी के जैन मोहल्ला में घर के आगे पार्किंग में खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी में अचानक लगी आग,आग से फॉर्च्यूनर गाड़ी जलकर हुई राख,सूचना पर गुड़ामालानी पुलिस पहुंची मौके पर,पुलिस व आसपास ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर पाया काबू, ASI निंबाराम चौधरी ने दी जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, वाहन में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गाड़ी पूरी तरह नष्ट हो गई। रिपोर्ट : डूंगर देवासी, गुड़ामालानी

