गुड़ामालानी से डुंगर भाई देवासी की रिपोर्ट
गुड़ामालानी। सुगम्य बाड़मेर अभियान के तहत आगामी 28 अक्टूबर 2025 को पंचायत समिति गुड़ामालानी परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निःशुल्क दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में दिव्यांगजनों का चिह्नीकरण, UDID कार्ड वितरण, सहायता उपकरणों हेतु पंजीकरण, राजस्थान रोडवेज पास निर्माण, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने जैसे कार्य किए जाएंगे।
आयोजन के तहत सभी दिव्यांगजन एवं उनके परिजन से अपील की गई है कि वे शिविर में उपस्थित होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।
