होडू पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर सम्पन्न, ग्रामीणों को तत्काल योजनाओं का लाभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सिणधरी से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

होडू ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर सफल आयोजन

लोगों को मिला ‘हाथों-हाथ’ योजनाओं का लाभ

सिणधरी/बालोतरा। जिले के सिणधरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत होडू में ग्रामीण सेवा शिविर-2025 का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई और उन्हें लाभान्वित किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना 2024 और खाद्य सुरक्षा अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उनसे होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया।
शिविर में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के लिए उपस्थित ग्रामीणों में से 20 प्रार्थियों ने मौके पर ही आवेदन किया। सरकारी अधिकारियों की तत्परता से इन सभी आवेदनों को तुरंत मंजूरी दी गई और हाथों-हाथ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाकर योजना का लाभ उपलब्ध कराया गया। इतना ही नहीं लाभार्थियों को पॉलिसी जारी कर शिविर में ही प्रदान भी की गई, जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा।
इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग द्वारा भी सराहनीय कार्य किया गया। विभाग ने मौके पर ही जमाबंदी में नाम शुद्धिकरण कर कई ग्रामीणों की पुरानी समस्याओं का समाधान किया।
शिविर में विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, तहसीलदार अर्जुनसिंह, ग्राम विकास अधिकारी जूंझाराम, पटवारी रविसिंह पटेल और प्रशासक हरियों देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम