राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होडू में आज निर्वाचन साक्षरता क्लब गतिविधियों के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। स्मार्ट रूम में आयोजित इस सत्र में विद्यार्थियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
स्वीप प्रभारी गोपाल और विनोद द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन फिल्म के माध्यम से एसआईआर कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। इस सत्र में छात्रों को मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए सक्रिय भागीदारी निभाने को तैयार किया गया।
विद्यार्थियों को एसआईआर कार्यक्रम के महत्व को घर-घर तक पहुँचाने, मतदाताओं को गणना प्रपत्रों को ऑनलाइन भरने में सहायता करने, भरे हुए प्रपत्रों को संग्रहण करने में सहयोग करने तथा बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करने को तैयार किया गया।
स्वीप प्रभारी गोपाल ने छात्रों से डिजिटल सारथी बनकर मतदाता सूची शुद्धिकरण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आहवान किया गया।
प्रधानाचार्य भवेंद्र कुमार गोयल ने सभी विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वो विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 में ज्यादा से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग करे।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होडू में ऑनलाइन फिल्म के माध्यम से दिया एसआईआर कार्यक्रम का प्रशिक्षण
