Jaisalmer bus accident: Salecha family becomes saviour, hands over huge relief amount to District Collector

जैसलमेर बस दुर्घटना प्रभावितों की मदद को आगे आया सालेचा परिवार जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव को सौंपा सहायता राशि का चेक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा, 21 अक्टूबर। जैसलमेर जिले में हाल ही में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बालोतरा के भामाशाह आगे आए हैं। भामाशाह राणमल, सुरेंद्र कुमार, अर्पित कुमार और अमन कुमार सालेचा ने एकजुटता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों की सहायतार्थ राशि का चेक आज जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव को सुपुर्द किया।जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने सालेचा परिवार की इस मानवीय पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में समाज के संपन्न और संवेदनशील लोगों का आगे आना अत्यंत सराहनीय है। श्री यादव ने जिले के अन्य भामाशाहों और सामाजिक संस्थाओं से भी इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सहयोग राशि प्रभावित परिवारों को संकट के इस समय में सहारा प्रदान करेगी।

जैसलमेर हादसे में सालेचा परिवार की मानवीय पहल:

जैसलमेर बस हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए बालोतरा का सालेचा परिवार मानवता की मिसाल बन गया है। भामाशाह राणमल, सुरेंद्र कुमार, अर्पित कुमार और अमन कुमार सालेचा ने मिलकर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव को सहायता राशि का चेक सौंपा। कलक्टर यादव ने इस सराहनीय पहल के लिए परिवार की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे संवेदनशील कदम समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

सरकार कब जागेगी:

जहां एक ओर समाज के संवेदनशील लोग आगे आकर मदद कर रहे है, वहीं सवाल यह भी उठता है कि सरकार की ओर से अब तक पीड़ित परिवारों के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए, स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि सरकार न केवल आर्थिक सहायता दे, बल्कि सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था में सुधार के ठोस उपाय भी करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम