बालोतरा और जसोल में नगर निकायों ने सड़कों पर घूमते लावारिस पशुओं को पकड़ा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट

पशुपालकों पर लगेगा भारी जुर्माना

बालोतरा। शहर की सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए नगर परिषद बालोतरा और नगर पालिका जसोल ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान छेड़ा है। प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए सड़कों पर विचरण कर रहे बड़ी संख्या में निराश्रित पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भिजवाया है।
नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर मेहता ने बताया कि पिछले काफी समय से बालोतरा और जसोल के मुख्य बाजारों और चौराहों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता था। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना हुआ था। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बीच सड़क पर पशुओं के बैठने से जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
नगर परिषद और नगर पालिका प्रशासन ने आमजन और पशुपालकों से पुरजोर अपील की है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर अनावश्यक रूप से न छोड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी पशुपालक अपने गाय-भैंसों और अन्य मवेशियों को अपने घरों या बाड़ों में ही रखें। यदि किसी का पालतू पशु सड़क पर घूमता पाया गया, तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और मालिक से भारी जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार अपील की जा चुकी है, लेकिन लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अब सख्ती बरती जा रही है।
उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए जनता का सहयोग अनिवार्य है। सड़कों को अवरोध मुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम