जसोल/बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत होने के बाद प्रथम बार क्षेत्र आगमन पर बुधवार को कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल का विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के तहत जोधपुर से प्रातः 07:30 बजे प्रस्थान कर कल्याणपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर मंडली मंडल अध्यक्ष तिलोक पालीवाल, मंडल मंत्री नाथू सिंह भाटी (डेरिया), जितेंद्र सिंह बुड़किया, दिलीप सिंह खेलाना, कुलदीप सिंह (कल्याणपुर), प्रभुसिंह राजपुरोहित (बांकियावास कल्ला), देवेंद्र सिंह थोब, रेवंत सिंह सांखला, वीपी सिंह अराबा, युवा मोर्चा अध्यक्ष कल्याणपुर मंडल जेरूपाराम चौधरी, भैराराम, विजय बंजारा, सांगाराम देवासी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके पश्चात नागाणा धाम पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात कुलदेवी श्री नागणेच्या माता के पावन धाम में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं संगठन की निरंतर उन्नति की कामना की। इस अवसर पर नागणेची माता मंदिर प्रबंधन कमेटी नागाणा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह थोब, प्रबंधक रणवीर सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

तत्पश्चात मनणावास सर्किल, बालोतरा पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुमानसिंह सोढ़ा, कुम्पाराम पंवार (पूर्व सरपंच माजीवाला), मेहताबसिंह सोढ़ा, चंद्र प्रकाश व्यास, सबलसिंह सोढ़ा, रवि गहलोत (प्रशासक माजीवाला), जोगेंद्र सिंह सोढ़ा, प्रभु देवासी, मदन देवासी, कैलाश माली, पनेराजसिंह, माँक सिंह सोढ़ा, डॉ. सवाईसिंह सोढ़ा, सोहन लाल माली, कुम्पसिंह राजपुरोहित, मूलाराम माली, मोटाराम माली, राहुल सुथार, थानाराम सुथार सहित अनेक गणमान्यजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके बाद जसोल फांटा सर्किल एवं लोहारों का वास, जसोल में भी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। जसोल फांटा पर जितेंद्र सिंह डंडाली, जोगसिंह असाड़ा, जगदीश सिंह डंडाली, राजेश भाई कौशल (बालोतरा), ओमप्रकाश मेघवाल, उमेश सोनी, मोहन भाट (जसोल) सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, वहीं लोहारों का वास में समस्त लोहार समाज ने भव्य स्वागत किया।

जसोल फांटा पर जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाकर और गुलाल लगाकर स्वागत-सम्मान किया।
तत्पश्चात कुंवर हरिशचंद्र सिंह श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोल (जसोलधाम) पहुंचे, जहां नगरवासियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री बायोसा, श्री सवाईसिंह, श्री लाल बन्ना सा, श्री खेतलाजी एवं श्री काला-गौरा भैरूजी के मंदिरों में विधिवत दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं सर्व समाज की खुशहाली की कामना की।

दर्शन लाभ उपरांत श्री बायोसा जाल मंदिर पहुंचकर मां बायोसा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात अपने निज निवास रावलगढ़, जसोल पहुंचने पर जसोल सर्व समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर रावलगढ़ स्थित श्री जोगमाया माताजी के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की उन्नति और समृद्धि की कामना की।
दर्शन लाभ उपरांत रावलगढ़ जसोल में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जसोल एवं आसपास के क्षेत्रों से पधारे प्रबुद्धजनों व कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल और पुष्पों से होली खेली गई।
इस दौरान राजस्थान की पारंपरिक गैर नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी गईं। ढोल की थाप और थाली की झंकार पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक गैर नृत्य कर खुशियां मनाईं।
समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, आस्था और संगठनात्मक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला।
