साफा बांधो प्रतियोगिता में दिलीप थोरी अव्वल, बालोतरा में जाट नवयुवक मंडल खेलकूद का भव्य समापन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा में वीर तेजाजी छात्रावास परिसर में जाट नवयुवक मंडल की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

बालोतरा के वीर तेजाजी छात्रावास में जाट नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आज हर्षोल्लास पूर्वक समापन हुआ।

इस आयोजन ने खेल प्रतिभाओं के साथ-साथ जाट समाज की समृद्ध लोक संस्कृति व सामाजिक एकजुटता को भी मजबूती से प्रदर्शित किया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें समाज के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समापन दिवस पर आयोजित रस्सा कसी प्रतियोगिता में टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों के जोश के साथ दर्शकों की तालियों ने माहौल को और रोमांचक बना दिया। वहीं महिलाओं ने वेशभूषा सहित अन्य प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। महिलाओं ने जाट समाज की प्राचीन वेशभूषा, पुराने चांदी के आभूषण, चूड़ा व पारंपरिक पहनावे में अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। यह प्रतियोगिता नारी सशक्तिकरण के साथ-साथ लोक परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक बनी। पंजा लड़ाई (आर्म रेसलिंग) के मुकाबले युवाओं के बीच खासे रोमांचक रहे, जहां प्रतिभागियों ने ताकत व आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। वहीं साफा बांधो प्रतियोगिता में युवाओं ने मात्र दो मिनट में पारंपरिक साफा बांधकर अपनी दक्षता दिखाई, जिसमें दिलीप कुमार थोरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम