मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना बनी करालिया बेरा के शकूर खान के लिए वरदान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा, 18 अक्टूबर। राजस्थान सरकार द्वारा राज्यभर में शुरू किए गए ग्रामीण सेवा शिविर-2025 के तहत आज गिड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत करालिया बेरा में आयोजित शिविर शकूर खान पुत्र जमीर खान के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरू हुई मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत, उन्हें मौके पर ही पेंशन पॉलिसी प्रदान की गई।
राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रारंभ किए गए इस महत्वाकांक्षी ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत शकूर खान ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के लिए आवेदन किया था। यह योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स और लोक कलाकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
शिविर में त्वरित कार्यवाही करते हुए शिविर प्रभारी एवं गिड़ा तहसीलदार  विरमाराम विश्नोई, सहायक विकास अधिकारी सुमेराराम ने शकूर खान को हाथों-हाथ पॉलिसी जारी की। उनका पंजीयन मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना में किया गया और मात्र ₹100 की प्रीमियम कटौती कर उन्हें पॉलिसी प्रदान कर दी गई।
इस योजना के तहत पात्र आवेदनकर्ताओं को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।
पॉलिसी मिलने के बाद शकूर खान ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि यह योजना हमारे परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। 60 वर्ष के बाद शुरू होने वाली यह पेंशन वृद्धावस्था की उम्र में मेरे परिवार के लिए विशेष संबल प्रदान करेगी।
उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि इस पॉलिसी से उनका भविष्य सुरक्षित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम