बाड़मेर से कोटा: जा रही एक निजी बस का संतुलन बिगड़ने से पलटी, बताया जा रहे है ये घटना करीबन सुबह के 7 बजे की है बाड़मेर से कोटा जाने वाली निजी बस डाबी मोड़ पर एक ट्रेलर को ओवरटेक कर रही थी उसी दौरान ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गयी

कोटा नांता थाना प्रभारी नवल शर्मा ने बताया की तेज रफ़्तार और ओवरटेकिंग के चलते बस सड़क किनारे पलट गयी, सुकर है कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए, घायलों को तुरंत एंबुलेंस से न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बस सवार यात्री को कहना है:
बस ड्राइवर ओवरटेक कर रहा था उसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गयी और हादसा अचानक होने के कारण किसी को कुछ समज नहीं आया और बस में अफरा तफरी मच गयी और हम बस में करीबन 30 से 35 लोग सवार थे जिसमे से 13 यात्री घायल हो गए. हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर को छुट्टी दे दी गई है। घायलों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं।
बस फिसलने का कारन:
पुलिस के मुताबिक, यह घटना नांता थाना क्षेत्र के डाबी मोड़ पर सुबह करीब 7 बजे हुई, हादसे के करने का अभी तक पता नहीं चला प्राथमिक जाँच में अनुमान लगाया जा रहा हे की बारिश के कारण रोड फिसलन भरी होने या तेज रफ़्तार के चलते ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा होगा, और एक घायल यात्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया और बस को जब्त कर लिया।
