बालोतरा में आदर्श विद्या मंदिर सिणधरी का नवनिर्मित भवन लोकार्पित, भव्य लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित
राष्ट्र के लिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास शिक्षा के मंदिरों में ही संभव है — मदन दिलावर
बालोतरा जिले के सिणधरी स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर में आज नवनिर्मित भवन का लोकार्पण संतो के सानिध्य में बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, उद्योग राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई, एवं विधायक हमीर सिंह भायल उपस्थित रहे।समारोह में भामाशाह समन्द्र सिंह नौसर सहित संस्थान को सहयोग देने वाले अन्य भामाशाहों को श्रीराम चित्र और श्रीरामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि “राष्ट्र के लिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास शिक्षा के मंदिरों में ही संभव है।” उन्होंने राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों को लेकर विस्तार से चर्चा की और कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को संस्कारों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना का केंद्र हैं। कार्यक्रम में संत-महात्माओं ने भी आशीर्वचन दिए और विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, सेवा और संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी ओर उसके बाद पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन विधायक डॉ. अरुण चौधरी एवं मंत्री श्री मदन दिलावर ने युवा खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने कल्याणपुर मंडल क्षेत्र के दौरे के दौरान आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता – मंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।इस अवसर पर राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री श्री मदन दिलावर ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक वृहद् बनाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कहा कि –“ग्राम्य अंचलों की प्रतिभाएँ यदि उचित मार्गदर्शन और मंच प्राप्त करें तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं। राज्य सरकार द्वारा खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने हेतु अनेक योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनका लाभ क्षेत्रीय युवाओं को मिलेगा।”शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने भी युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, परिश्रम और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि –“खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन हैं।”कार्यक्रम के दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी प्रदान किया गया।विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और ऊर्जा को देखकर यह स्पष्ट होता है कि यहाँ की युवा पीढ़ी नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूर्णतया तैयार है। क्षेत्र के विकास के साथ-साथ खेल सुविधाओं के विस्तार को भी प्राथमिकता दी जाएगी।अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके पश्चात विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।






