सिवाना से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-
सिवाना/बालोतरा। जिले के सिवाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महिलावास में आज ग्रामीण सेवा शिविर-2025 का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई।
शिविर में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना और मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना 2024, के लाभों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस शिविर में वर्षों से निर्मित पम्प हाउस महिलावास और आंगनवाड़ी केन्द्र महिलावास के पास जो कानूनी पट्टे नहीं थे, उन्हें शिविर के दौरान हाथों-हाथ जारी कर दिया गया। इस पहल से इन राजकीय संपत्तियों को कानूनी आधार प्राप्त हुआ।
शिविर में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना 2024 के प्रति ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। कुल 20 लोगों ने इस योजना में आवेदन किया।
उपस्थित अधिकारियों, जिनमें तहसीलदार रायचन्द देवासी, विकास अधिकारी दिनेशसिंह भाटी, नायब तहसीलदार नीलम कंवर, और अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश व्यास शामिल थे, ने तत्काल संज्ञान लिया।
मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना की पॉलिसी हाथों-हाथ मिलने से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी छा गई। इन परिवारों ने भविष्य में आर्थिक स्थिति की चिंता से छुटकारा मिलने पर राज्य सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया।
महिलावास में ग्रामीण सेवा शिविर सफल, पट्टे जारी और पेंशन पॉलिसी मिली हाथों-हाथ
