पायला कला/बालोतरा। ग्राम मंडावला के उप स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से रिक्त पदों के विरोध में ग्रामीणों ने गोमाराम सारण के नेतृत्व में BCMO पायला कला को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने एएनएम व सीएचओ की शीघ्र नियुक्ति की मांग की। उनका कहना है कि स्टाफ के अभाव में गर्भवती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही है और मरीजों को दूर अस्पतालों या झोला-छाप डॉक्टरों पर निर्भर होना पड़ता है। ज्ञापन सौंपते समय महिपाल सेजू, श्रवण कुमार, हुसैन, शौकत खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
मंडावला उप स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की मांग, ग्रामीणों ने BCMO को सौंपा ज्ञापन
