सिणधरी। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) सिणधरी इकाई ने गुरुवार को ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय पर पहुँचकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य रूप से विनोद जाखड़ की रिहाई और विश्वविद्यालयों में राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों पर रोक की माँग रखी गई।
हनुमान चौराहे पर पुतला दहन

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर एकत्र हुए और मुख्यमंत्री भजनलाल का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इसे शैक्षणिक संस्थानों में “अनैतिक और संस्थागत दख़ल” करार देते हुए कड़ा विरोध जताया।
NSUI ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश माचरा ने कहा, “हमारा लक्ष्य हिंसा नहीं है, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीतिक प्रयोगशाला बनने से बचाना है। विनोद जाखड़ और अन्य गिरफ्तार साथियों की तुरंत रिहाई तथा निष्पक्ष जांच हमारी प्राथमिक माँग है।”
ओमप्रकाश माचरा (NSUI ब्लॉक अध्यक्ष, सिणधरी), जेठाराम प्रजापत (कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, सिणधरी), चुन्नीलाल माचरा (प्रधान, पायला कला),सुरताराम मेघवाल (मंडल अध्यक्ष), हनुमान राम गोदारा (सरपंच, बिलासर),कानाराम थोरी (युवा नेता),छात्र नेता मेघराज सारण, रघुवीर सारण, जसराज भाम्भू, कमलेश थोरी, नेमीचंद गोदारा, दिनेश जाटोल, सवाई धावसी, नगर अध्यक्ष सुखराम जीनगर, जगदीश नवाद इत्यादि सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व छात्र नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिणधरी से अरविंद थोरी की रिपोर्ट –
