बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट –
पाटोदी क्षेत्र के राजनीतिक दलों के बीएलए-2 का प्रशिक्षण सम्पन्न
सभी बीएलए को आम मतदाताओं के सहयोग की अपील
बालोतरा। विधानसभा क्षेत्र बायतु के पाटोदी क्षेत्र के सभी BLA-2 का प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार पाटोदी में सहायक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी रूस्तम खान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुशील कुमार यादव व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कल्पित शिवरान के आदेशानुसार इस प्रशिक्षण में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की SIR अभियान में जिम्मेदारियां व एसआईआर शेड्यूल की जानकारी दी।
रुस्तम खान ने बताया कि ये अभियान मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाने के लिए एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान पर निर्वाचन आयोग गंभीरता से काम कर रहा है। इसमें सभी को बीएलओ व आम मतदाताओं का सहयोग की अपील की।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार ने निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारियाँ देकर बीएलए के कार्यों से अवगत कराया। चुनाव शाखा प्रभारी घेवरसिंह मेघावास ने बताया कि पाटोदी क्षेत्र में 68 बीएलओ 12 सहायक बीएलओ व 272 वॉलंटियर घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ कर चुके हैं। हर योग्य मतदाता 4 दिसंबर तक अपनी एक नवीनतम रंगीन फोटो एवं आवश्यक सूचनाओं के साथ भरा हुआ गणना प्रपत्र अपने बीएलओ को जमा करा कर स्वच्छ एवं सही मतदाता सूची निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें एवं लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करें।
इस प्रशिक्षण में एएलएमटी गगनदीप शर्मा, परमेश्वर सैनी व भाजपा के 48 व कांग्रेस के 37 बीएलए – 2 उपस्थित हुए।
