पौष पूर्णिमा 2026: कब है? जानिए पौष पूर्णिमा की तिथि, व्रत विधि, पूजा नियम ओर इसका धार्मिक महत्व
पौष पूर्णिमा 2026 कब है:
सनातन धर्म में पूर्णिमा की तिथि को शुभ माना गया है क्योंकि इस दिन चंद्रमा सभी 16 कलाओं से पूर्ण रहता है। इस दिन स्नान करना मंगलकारी होता है। नया साल लगा है नए साल की पहली पौष पूर्णिमा 3 जनवरी को पड़ेगी। माना जाता है कि इस दिन दान, स्नान ओर तप करने से सकारात्मक ऊर्जा का संसार बढ़ता है। इस साल पौष पूर्णिमा पर अभिजीत मुहूर्त बन रहा है जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।
पौष पूर्णिमा तिथि 2026:
हिंदू पंचांग में पूर्णिमा को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है और हिंदू पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा की तिथि 2 जनवरी 2026 को शाम 6 बजकर 53 मिनट से 3 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार व्रत 3 जनवरी 2026 के दिन रखा जाएगा। इस दिन रखे जाने वाले व्रत से मनोकामना के लिए, सुख समृद्धि, पाप से मुक्ति ओर मोक्ष प्राप्त के लिए रखा जाता है इसके कई महत्व है..
