राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में PM श्री विद्यालय अमरपुरा की छात्रा ममता (पुत्री वागाराम सांई) ने 95.67% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।
ममता की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव अमरपुरा और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। सीमित संसाधनों के बावजूद ममता ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

परिजनों ने बताया कि ममता शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं और नियमित रूप से समय का सही उपयोग करते हुए अपनी तैयारी को मजबूत किया। स्कूल के शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
ममता की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो ग्रामीण परिवेश में रहकर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

