बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट –
बालोतरा। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के निर्देशों की अनुपालना में राज्यभर में ’’सुशासन सप्ताह 2025’’ के तहत 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक ’’“प्रशासन गांवों की ओर”’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत राजस्थान संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई मॉनिटरिंग पोर्टल, रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई के दौरान प्राप्त तथा लंबित परिवादों का अधिकतम निस्तारण किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि 21 दिसंबर, रविवार को पंचायत समिति सिणधरी, कल्याणपुर, सिवाना एवं बायतु में, 22 दिसंबर, सोमवार को अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत पायला कला, भारत निर्माण राजीव गांधी केन्द्र, रमणिया, अटल सेवा केन्द्र तिलवाड़ा, भारत निर्माण राजीव गांधी केन्द्र, बायतु, भारत निर्माण राजीव गांधी केन्द्र, सवाउ मूलराज, पंचायत समिति पाटोदी में “प्रशासन गांवों की ओर” अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इसी क्रम में 24 दिसंबर, बुधवार को भारत निर्माण राजीव गांधी केन्द्र पादरू, भारत निर्माण राजीव गांधी केन्द्र समदड़ी, अटल सेवा केन्द्र पचपदरा, भारत निर्माण राजीव गांधी केन्द्र पनावडा, पंचायत समिति पायला कला, भारत निर्माण राजीव गांधी केन्द्र गिड़ा में तथा 25 दिसंबर, गुरूवार को पंचायत समिति बालोतरा, सिवाना, सिणधरी एवं बायतु में “प्रशासन गांवों की ओर” अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा।
