पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का निधन, 25 महीने से कोमा में थे
आज 11 बजे अंतिम संस्कार
बीकानेर। राजस्थान के कद्दावर जाट नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी (62) का शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे निधन हो गया। वे पिछले 25 महीने से ब्रेन स्ट्रोक के बाद कोमा में थे। कुछ दिन पूर्व ही उन्हें दिल्ली से बीकानेर लाया गया था। उनके भतीजे अतुल डूडी ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि शनिवार सुबह 11 बजे पूगल फांटे के पास श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। शव यात्रा उनके निजी आवास से रवाना होगी। रामेश्वर लाल डूडी का जन्म 1 जुलाई 1963 को हुआ था।
डूडी 1995 से राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। 1999 से 2004 तक लोकसभा में बीकानेर का प्रतिनिधित्व किया। डूडी विधानसभा में 23 जनवरी 2013 से 13 दिसंबर 2018 तक नेता प्रतिपक्ष विपक्ष रहे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का निधन, 25 महीने से कोमा में थे
