समदड़ी से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-
बालोतरा। अतिरिक्त निदेशक कृषि डॉ गगन राम मटोरिया द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण कर समदड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर रबी फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा कृषि कार्यों को और बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त निदेशक ने किसानों को सरसों, चना, जीरा सहित अन्य रबी फसलों में संतुलित उर्वरक उपयोग, समय पर सिंचाई तथा कीट-रोग प्रबंधन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर खाद का प्रयोग करने, बीज उपचार अनिवार्य रूप से करने तथा मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी।
अधिकारियों ने खेतों में खरपतवार नियंत्रण, रोगग्रस्त फसलों की पहचान कर तुरंत उपचार करने तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही कृषि विभाग बालोतरा की टीम कृषि अधिकारी ओम प्रकाश तरड़, सहायक कृषि अधिकारी दुदाराम बारूपाल कृषि पर्यवेक्षक अचलाराम, हुकमाराम आदि ने निरीक्षण के दौरान मिले उपस्थित किसानों को विभागीय योजनाओं खेत लड़ाई फॉर्म पॉड कृषि यंत्र एवं तारबंदी का भी निरीक्षण कियाऔर अनुदान संबंधी जानकारी भी दी गई एव किसानों से अपील की कि वे आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर लागत कम करें और उत्पादन व गुणवत्ता में वृद्धि करें।
अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) ने किया क्षेत्रीय भ्रमण, किसानों को दिये कृषि सुधार के निर्देश
