लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को 31 अक्टूबर, 2025 को ‘एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
अतिरिक्त ज़िला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में शुक्रवार प्रातः 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर से एकता रेली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के साथ जिले के समस्त ब्लॉक स्तर एवं समस्त विद्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने समस्त स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलेवासियों से अपील की है कि वे एकता रेली में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
उन्होंने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न अधिकारियों को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियाँ सौंपी।
आमजन से अपील एकता रेली में बने सहभागी

sardar patel jayanti, statue of unity, sardar patel jayanti, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
