जहाँ कृष्ण ने लीला की, वहीं पूनिया ने मनाया जन्मदिन — आस्था और राजनीति का संगम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

डीग Ad News Live से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

डीग/भरतपुर। हरियाणा में संगठन के प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान के भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा डीग के पूँछरी का लौठा में धूमधाम से मनाया गया ! इस दौरान डॉ. पूनिया सपरिवार पूँछरी का लौठा पहुँचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। वहीं गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा व डीग – कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह और हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित अन्य प्रांतों से आये भाजपा कार्यकर्ताओ ने सतीश पूनिया को जन्मदिन की शुभकामनायें दीं ! वहीं  डॉ. सतीश पूनिया ने लोगों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रजभूमि की राज को हर कोई छूना चाहता है। भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थल रही है , इससे जुड़े हर प्रसंग हर सनातनी के लिए रोमांचक पैदा करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल राजनीतिक या अन्य कोई प्रदर्शन नहीं है। यह एक सामाजिक सरोकार से जुडा उपक्रम है और राजनीति भी समाज और परिवार से जोड़कर करते हैं। पार्टी एक परिवार की तरह है, ब्रजभूमि से मेरा लगाव है, मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत महाराजा सूरजमल की भूमि लोहागढ़ भरतपुर से हुई है! इस मौके पर भाजपा शहर मंडलाध्यक्ष ललित तिवारी, भाजपा नेता गिरधारी तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लखपत गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम