नवगठित ग्राम सेवा सहकारी समिति सिलोर को मिला स्वामित्व का अधिकार, विकास का मार्ग प्रशस्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट –

बालोतरा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा की पहल पर राजस्थान में संचालित ‘ग्रामीण सेवा शिविर-2025’ अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बालोतरा जिले की समदड़ी तहसील स्थित ग्राम पंचायत सिलोर में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, सिलोर को शिविर के माध्यम से तत्काल भूखण्ड का स्वामित्व दस्तावेज प्राप्त हुआ।
राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के तहत, राजकीय संस्थानों और अब नवगठित सहकारी समितियों को भी उनके भूखण्ड/भवन इत्यादि के लिए पट्टा/प्रॉपर्टी कार्ड जैसे विधिक दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, नवगठित ग्राम सेवा सहकारी समिति, लि. सिलोर को आज उनके भूखण्ड का स्वामित्व अधिकार सुपुर्द किया गया।
समिति के अध्यक्ष शैतानसिंह ने इस त्वरित कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि स्वामित्व का यह कानूनी दस्तावेज मिलने से समिति के नवीन भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि अब भविष्य में समिति द्वारा क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए अन्न भण्डारण और अन्य विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
यह स्वामित्व दस्तावेज प्राप्त होने से समिति को विद्युत कनेक्शन, पेयजल कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएं प्राप्त करने में आसानी होगी और भविष्य में भू-सम्पत्ति से जुड़े विधिक विवादों का भी समुचित निपटारा हो सकेगा।
समिति ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम