भाजपा युवा मोर्चा की जिला स्तरीय आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर बैठक आयोजित।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सिणधरी से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

सिणधरी/बालोतरा। भाजपा युवा मोर्चा बालोतरा द्वारा भाजपा मण्डल सिणधरी में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक स्थानीय हनुमान अखाड़ा परिसर में रखी गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी, जिला उपाध्यक्ष गोमाराम लेगा, जिला उपाध्यक्ष खेताराम प्रजापत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन लक्षकार, नगरपालिका अध्यक्ष जबरसिंह महेचा, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मितेश यति, जिला परिषद सदस्य हंसराज प्रजापत, पांयला कल्ला मण्डल अध्यक्ष पुखराज सोनी,कार्यक्रम संयोजक विष्णुपालसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा जयराम प्रजापत ने अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य रोजगार, उद्यमिता एवं स्वावलंबन को प्रोत्साहित करना है और इसके लिए संगठन स्तर पर मजबूत कार्ययोजना की आवश्यकता है।
बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इन योजनाओं को पहुँचाने का आह्वान किया गया, पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर भी जोर दिया।
अंत में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया, बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान  मण्डल उपाध्यक्ष ईश्वरलाल प्रजापत, छात्र संघ अध्यक्ष भोमाराम सऊ,केसरा राम जी डूडी, किसान मोर्चा अध्यक्ष भैराराम चौधरी, राणाराम लखारा, प्रवक्ता भरत गर्ग, गोविन्द जीनगर कानाराम प्रजापत, पोकरराम, बाबूसिंह बामणी, भभूताराम, वींजाराम गवारिया, गीगाराम गर्ग सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम