सिवाना से अरविंद थोरी की रिपोर्ट
सिवाना में मतदाता गणना प्रपत्र वितरण कार्य का श्रीगणेश
विधायक हमीर सिंह भायल के निवास से हुई शुरुआत
बालोतरा। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सिवाना क्षेत्र में मतदाता गणना प्रपत्र वितरण का कार्य विधिवत रूप से प्रारम्भ हो गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल के निवास स्थान से की गई।
निर्वाचन दल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधायक हमीर सिंह भायल के घर जाकर उनका और उनके परिवार के अन्य सदस्यों, जो मतदाता सूची में पंजीकृत हैं, का स्वयं गणना प्रपत्र वितरित किया और उसे भरवाया।
इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें ईआरओ सुरेंद्र सिंह खंगारोत, एईआरओ रायचंद देवासी, पर्यवेक्षक और संबंधित बीएलओ शामिल थे।
