सीएमएचओ डॉ. वांकाराम चौधरी की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण कार्यशाला संपन्न

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया विशेष जोर

बालोतरा। यूपीएचसी हाउसिंग बोर्ड में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी ने की।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. चौधरी ने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में कोई भी पात्र बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रह जाए। इसके लिए माइक्रो प्लानिंग कर घर-घर पहुंच सुनिश्चित करने पर उन्होंने बल दिया।
आरएचओ डॉ. ताराचंद ने अपने संबोधन में टीकाकरण सत्रों की नियमित निगरानी, समय पर सत्र आयोजन, शत-प्रतिशत कवरेज, सटीक रिकॉर्ड संधारण एवं समुदाय स्तर पर जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रियता से ही टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है
जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि सभी नियमित टीकाकरण सत्र समय पर आयोजित किए जाएं तथा यू-विन पोर्टल पर एंट्री एवं प्री-रजिस्ट्रेशन समय पर किया जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ड्यू लिस्ट की उपलब्धता, लाभार्थियों की पहचान एवं फॉलो-अप को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर भी जोर दिया।
कार्यशाला के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित टीकाकरण से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ, नवीन दिशा-निर्देश तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसका उद्देश्य टीकाकरण सत्रों की गुणवत्ता में सुधार कर कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह के साथ डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि कमलेश चौधरी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए एवं टीकाकरण से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।
कार्यशाला के समापन पर अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को नई गति मिलेगी और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम