गिड़ा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-
मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना बनी वरदान
गोगासर निवासी जोगाराम को शिविर में हाथों-हाथ मिली पॉलिसी
गिड़ा/बालोतरा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए ‘ग्रामीण सेवा शिविर-2025’ गिड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवपुरा उर्फ गोगासर में आयोजित हुआ। यह शिविर स्थानीय निवासी जोगाराम के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजना का तत्काल लाभ मिला।
शिविर में जोगाराम ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के लिए आवेदन किया। यह योजना माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स और लोक कलाकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। आवेदनकर्ताओं को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। शिविर में अधिकारियों की तत्परता से जोगाराम का पंजीयन मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना में तुरंत किया गया। इसके साथ ही, मात्र 100 रुपये प्रीमियम कटौती कर उनकी पॉलिसी जारी की गई और हाथों-हाथ प्रदान की गई।
पॉलिसी मिलने पर जोगाराम ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि योजना में 60 वर्ष के बाद पेंशन जारी होगी, जो कि वृद्धावस्था की उम्र में मेरे परिवार के लिए विशेष सम्बल प्रदान करेगी।
जोगाराम ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया।
